ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज में वन विभाग के अफसरों के खिलाफ भड़का गुस्‍सा, इस गांव के लोगों ने लगाए गम्‍भीर आरोप 

महराजगंज में वन विभाग के अफसरों के खिलाफ भड़का गुस्‍सा, इस गांव के लोगों ने लगाए गम्‍भीर आरोप 

महराजगंज में वन विभाग की एक कार्रवाई के खिलाफ एक गांव के लोग लामबंद हो गए हैं। वन विभाग पर फर्जी कार्रवाई करते हुए निर्दोषों को पकड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही...

महराजगंज में वन विभाग के अफसरों के खिलाफ भड़का गुस्‍सा, इस गांव के लोगों ने लगाए गम्‍भीर आरोप 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगजTue, 11 Aug 2020 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज में वन विभाग की एक कार्रवाई के खिलाफ एक गांव के लोग लामबंद हो गए हैं। वन विभाग पर फर्जी कार्रवाई करते हुए निर्दोषों को पकड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं वन कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी दी गई। मामला पनियरा क्षेत्र के ग्राम नेवासपोखर के ललकारपुर टोले का है।

बांकी रेंज के वन कर्मियों द्वारा ललकारपुर टोले के दो व्यक्तियों पर जंगल से साखू का पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए एक को गिरफ्तार करने का दावा किया गया था। इस मामले में विभाग ने सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। मंगलवार को इसको लेकर टोले के लोग लामबंद हो गए। वन विभाग की कार्रवाई को गलत बताते हुए क्षत्रीय बाबा के स्थान पर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसओ पनियरा को तहरीर देकर केस दर्ज करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बहादुर मल्ल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंद्रासन यादव, सचिन निषाद, अजय भीम, कन्हैया, सुरेश, पिंटू निषाद, विमलेश पाल, प्रवीण, रवि भारती, राजकुमार, चम्पा, सिवरती, कुसमा देवी, फूला देवी, कुसुमवती, गुजजी देवी आदि का कहना रहा कि सोमवार की सुबह गांव का विजयी मंडी से सब्जी बेंचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान क्षत्रीय बाबा के स्थान पर वन विभाग के लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारते-पीटते हुए उसे रेंज परिसर ले गये। इसके बाद उसे लकड़ी काटने के आरोप में पकड़कर केस दर्ज कर दिया। इन लोगों का कहना रहा कि वन विभाग की इस गलत कार्रवाई के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

आरोपी को जंगल से पेड़ काटते हुए गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोग दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
महेश चंद्र, रेंजर-बांकी रेंज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें