Maharajganj News: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार व बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला जज अरविंद कुमार मलिक ने जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।कहा कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगा। बैंकिंग विवाद, लघु अपराध, एनआई एक्ट और एमवी एक्ट की चालानी समेत अन्य प्रकरणों की आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर लंबित व प्रीलिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण करा सकते हैं। रैली के बाद उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होनें समस्त न्यायिक अधिकारिगण को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रभावी ढंग से निस्तारित कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश, सभी अपर जिला जज और राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर मौजूद रहे।


