ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजअनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 279639 मतदाता हुए

अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 279639 मतदाता हुए

हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम...

अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 279639 मतदाता हुए
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजTue, 01 Nov 2022 09:40 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज

नगर निकाय चुनाव को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सोमवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया है। मतदाता पुनरीक्षण के बाद 33 हजार 603 मतदाता बढ़ गए हैं। अब सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब दो लाख 79 हजार 639 हो गई है। पहले मतदाताओं की संख्या दो लाख 46 हजार 36 थी।

इस अनंतिम मतदाता सूची पर एक नवंबर से सात नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। आठ से 12 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण के बाद 14 से 17 नवंबर तक पूरक सूचियों की पांडुलिपि तैयार की जाएगी और उसे मूल सूची में शामिल किया जाएगा। मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची को जन समान्य की जानकारी के लिए सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत व जिला निर्वाचन कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया है। महराजगंज में नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार, नगर पालिका परिषद नौतनवा, नगर पंचायत आनंदनगर, नगर पंचायत निचलौल, नगर पंचायत घुघली, नगर पंचायत सोनौली, नगर पंचायत पनियरा, नगर पंचायत परतावल, नगर पंचायत बृजमनगंज व नगर पंचायत चौक में नगर निकाय का चुनाव होने हैं।

कहां कितने मतदाता हुए

नगर निकाय- पूर्व में मतदाता- अनंतिम मतदाता

महराजगंज- 45209- 49689

नौतनवा- 25644- 27659

सिसवा - 56874- 59253

आनंदनगर- 25881- 31252

निचलौल- 14333- 16380

घुघली- 8152- 10326

सोनौली- 14366- 15559

पनियरा- 13834- 17503

परतावल- 15856- 20860

बृजमनगंज- 11455- 14083

चौक- 14632- 17075

-----------------------------------------

कुल योग- 246036 279639

यहां पहली बार होगा निकाय का चुनाव

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बृजमनगंज, पनियरा, परतावल व चौक को नगर पंचायत का दर्जा मिला। नगर पंचायत बनने के बाद यहां पहली बार नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा। पहले यहां प्रधानी का ही चुनाव होता रहा है। यहां अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवा नए अनुभव के साथ चुनाव लड़ेंगे।

मतदाता सूची का अनंतिम सूची प्रकाशित कर दिया गया है। इसपर एक से सात नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 नवंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

सत्येन्द्र कुमार, डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें