Protests Erupt as SUHELDEV Party Workers Burn Effigy of AIMIM Leader for Controversial Remarks महराजगंज में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला , Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsProtests Erupt as SUHELDEV Party Workers Burn Effigy of AIMIM Leader for Controversial Remarks

महराजगंज में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

Maharajganj News - महराजगंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन पर महाराजा सुहेलदेव के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 17 Sep 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
महराजगंज में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय परिसर में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शौकत अली ने जननायक महाराजा सुहेलदेव राजभर को लेकर सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रसाशनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एआईएमआईएम नेता का बयान निंदनीय और इतिहास के विपरीत है। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक तथ्य गवाही देते हैं कि सन 1034 ई. में महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी को युद्ध में परास्त कर भारत की अस्मिता और सनातन संस्कृति की रक्षा की थी।

करोड़ों लोग आज भी उन्हें राष्ट्ररक्षक और प्रेरणास्रोत मानते हैं। प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान न केवल शर्मनाक है बल्कि समाज में तनाव फैलाने वाला भी है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शौकत अली तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपना बयान वापस लें। साथ ही राज्य सरकार उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव श्रम प्रकोष्ठ के शैलेश कुमार गुप्ता, कबिलास राजभर, श्रीकांत यादव,भरत, बृजेश राजभर, रोशन राजभर, साहेब राय, शिवप्रकाश, राहुल राजभर, मनिष भारद्वाज, अनील राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।