सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन, सीएम को भेजा मांग पत्र
Maharajganj News - महराजगंज में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने बकाया भुगतान और सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि अगर मांगों पर त्वरित पहल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें समय पर मानदेय और प्रोत्साहन धनराशि नहीं मिल रही है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बकाया भुगतान सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा व संगिनी ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौपा। इसमें उन्होंने मांगों पर त्वरित पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रही आशा और संगिनी का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आशा और संगिनी को सम्मानजन मानदेय निर्धारित नही किया जा रहा है।काम करने के बाद भी प्रोत्साहन धनराशि समय से भुगतान नही किया जा रहा है। इससे कार्यकर्त्रियों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
संगठन की जिलाध्यक्ष संगिता ने कहा कि शहर से लेकर गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना आशा कार्यकर्त्रियों के जिम्मे हो गया है। कार्यकर्त्रियां पूरे लगन के साथ कार्य कर रही हैं। बावजूद समय से बकाया भुगतान नही किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2024-25 की कमिटेड प्रोत्साहन धनराशि, बिते वित्तीय वर्ष का प्रोत्साहन धनराशि और आभा आईडी के कार्यों का भुगतान, सीएचसी पर भुगतान का ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने, बकाया भुगतान के नाम पर वसूली बंद करने, संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान में योगदान की प्रोत्साहन धनराशि सार्वजनिक करने, आयुष्मान कार्ड कार्य की प्रोत्साहन धनराशि जारी करने और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई समझौता पर तत्काल वार्ता बुलाकर सवालों का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगों पर त्वरित पहल नही होने पर संगठन आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा। धरना-प्रदर्शन में संगठन के जिला सचिव संध्या, कुंजला प्रजापति, सरस्वती, अंजू, उर्मिला और प्रमिला सहित अधिक संख्या में आशा और संगिनी शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


