Maharajganj News: बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Maharajganj News: फोटो 11एमएएचआर 19--बिजली समस्या को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कियाआम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में निचल

Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में निचलौल ब्लाक के ग्राम छितौना टोला गदहिला के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल को सौंपा।ग्रामीणों ने मांग की कि बिजली का मीटर और कनेक्शन के नाम पर इनका शोषण किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली का बिल भी पहले से अधिक आ रहा है। अधिक बिल को ठीक कराकर कनेक्शन और विद्युत मीटर सही करा कर नए तरीके से बिजली बिल भेजा जाए। इस दौरान बिजली उपभोक्ता संगीता, रफीकुन, अनुराधा, रूना, पानमती, फूलमती देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


