Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPreparations for Khichdi Fair at Guru Gorakhnath Temple Highlight Religious Faith and Cultural Tradition
गोरक्षनाथ मंदिर में मेले की तैयारियां तेज, होगी भारी भीड़

गोरक्षनाथ मंदिर में मेले की तैयारियां तेज, होगी भारी भीड़

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के खिचड़ी मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मकर संक्रांति पर लगने वाला यह मेला धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नगर पंचायत श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का खास ध्यान रख रही है। ईओ ने तैयारियों का निरीक्षण किया है।

Jan 09, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत स्थित प्राचीन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लगने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। नगर पंचायत का प्रयास है कि यह ऐतिहासिक मेला धार्मिक गरिमा के साथ-साथ सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप में संपन्न हो। ईओ व सभासदों ने मेले की तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिया। गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी का भोग अर्पित करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नगर पंचायत चौक द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। ईओ ओमप्रकाश और अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया ने सभासदों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों तक सजावट, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। ईओ ने बताया कि गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्जा कराई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति मिल सके। मंदिर तक आने वाले मार्गों की मरम्मत और समतलीकरण कराया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पूरे क्षेत्र को रोशनी और सजावटी विद्युत व्यवस्था से सुसज्जित किया जा रहा है। मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे भीड़ पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए पार्किंग स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर नगर पंचायत पूरी तरह सतर्क है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह नए डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। नालियों की साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।