जिले के 12 केन्द्रों पर 14 को होगी प्रवक्ता परीक्षा
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में आगामी 14 जून को जिले के 12 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला), राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियां की गईं। परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया गया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में आगामी 14 जून को जिले के 12 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला), राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियां की गईं।
परीक्षा के निर्देश
डीएम ने परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीएम ने परीक्षा में लगाए गए सभी केंद्र सहायक, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने उत्तरदायित्व को समझ कर परीक्षा को बेहतर तरीके से कराएं। कहा कि बहुत ही सावधानीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, छोटी सी गलती भी अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अपनी देखरेख में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर स्वयं जाकर आवश्यक व्यवस्था को देखें।
कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण भी कराएं, ताकि परीक्षा के समय कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। केवल जारी किए गए परिचय पत्र पर ही अंदर जाने की अनुमति रहेगी। इससे पूर्व लोक सेवा आयोग प्रयागराज से आए अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5168 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों के बाबत विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारीगण की उपस्थिति
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अकثر पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


