एसआई नागरिक पुलिस परीक्षा को लेकर डीएम ने केन्द्रों का लिया जायजा

Mar 11, 2026 09:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी 14, 15 मार्च को प्रस्तावित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस

एसआई नागरिक पुलिस परीक्षा को लेकर डीएम ने केन्द्रों का लिया जायजा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी 14, 15 मार्च को प्रस्तावित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिया, ताकि परीक्षा सुचारूपूर्वक कराई जा सके।निरीक्षण के क्रम में डीएम ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो, इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।दो दिन चार पालियों में होगी परीक्षाडीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।