Maharajganj News: बिजली घरों के ब्रेकर होंगे अपडेट, स्पार्किंग होते ही ऑटोमेटिक गुल हो जाएगी बिजली

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: पहलबिजली हादसा कंट्रोल करने के लिए विभाग ने पहल की है। विभाग सभी विद्युत उपकेंद्रों के ब्रेकरों को अपडेट करेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। बहुत ज

Maharajganj News: बिजली घरों के ब्रेकर होंगे अपडेट, स्पार्किंग होते ही ऑटोमेटिक गुल हो जाएगी बिजली

Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बिजली हादसा कंट्रोल करने के लिए विभाग ने पहल की है। विभाग सभी विद्युत उपकेंद्रों के ब्रेकरों को अपडेट करेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। बहुत जल्द ब्रेकरों को अपडेट करने का कार्य शुरू हो जाएगा। ब्रेकर अपडेट होने पर फीडर क्षेत्र में तारों में स्पार्किंग होने पर फीडर से ऑटोमेटिक बिजली गुल हो जाएगी। इससे बिजली हादसा रुकेगा।

जिले में विद्युत उपकेंद्र

जिले में 370 मेगावॉट क्षमता के 32 विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों के फीडरों से चार लाख 96 हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई होती है। विद्युत उपकेंद्र में इन कमिंग और आउट गोइंग दो ब्रेकर होते है। ब्रेकर फीडर क्षेत्र में दौड़ रहे तारों की हरकतों की मॉनिटरिंग करते हैं। तारों में स्पार्किंग या टूटकर नीचे गिरने पर ब्रेकर से आटोमेटिक फीडर की बिजली गुल हो जाती है। इससे जमीन पर गिरे तारों की बिजली गुल हो जाती है। लेकिन यदि ब्रेकर ठीक नहीं है तो स्पार्किंग की कौन कहें जमीन पर गिरे तारों में करंट दौड़ती रहती है।

बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र से ब्रेकर ठीक करने का काम

विभाग सबसे पहले 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बैकुंठपुर में लगे ब्रेकरों को अपडेट करेगा। इसके बाद गोपाला, निचलौल, फरेंदा और नौतनवा विद्युत उपकेंद्र और उनके 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के ब्रेकरों को अपडेट किया जाएगा।

सभी बिजली घरों के ब्रेकर अपडेट होंगे

जिले के सभी बिजली घरों के ब्रेकर अपडेट होंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द ब्रेकर अपडेट करने का कार्य शुरू हो जाएगा। ब्रेकर अपडेट होने पर तारों में स्पार्किंग होने पर संबंधित फीडर की बिजली आटोमेटिक गुल हो जाएगी। इससे बिजली हादसे नहीं होंगे।

इंजी. वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता-विद्युत वितरण मंडल महराजगंज

सामान्य प्रश्न

व्यवस्था में ब्रेकर अपडेट करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
बिजली हादसों को रोकने के लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों के ब्रेकरों को अपडेट करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।