चोरी की सात बैटरी के साथ तीन दबोचे गए
महराजगंज की सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की सात बैटरियों को बरामद किया है। पुलिस ने बैटरी चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी चोरी की बैटरी खरीदने का है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली पुलिस चोरी की सात बैटरियों को बरामद करते हुए चोरी का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने बैटरी चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों में एक चोरी की बैटरी खरीदने का आरोपी शामिल है। इस मामले में आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की सात अदद बैटरी बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों व चोरी की बैटरी खरीदने वाले एक दुकानदार को पकड़ लिया।
तीनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपितों में जितेन्द्र साहनी निवासी मधुबन थाना कोतवाली, मनीष श्रीवास्तव निवासी शास्त्री नगर थाना कोतवाली व सलमान निवासी बरवा फाटक थाना कोतवाली जनपद महराजगंज शामिल हैं। खुलासा करने वाली टीम में एसआई विनोद कुमार, धर्मेन्द्र जैन, पवन कुमार, हेड कांस्टेबिल अरुण पाण्डेय, कांस्टेबिल प्रदीप कुमार व अजीत यादव शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


