Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPolice Uncover Theft of 1 5 Lakh from Bike in Ghughli Arrest Notorious Criminal
गोंडा के बदमाश ने उड़ाया था बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख

गोंडा के बदमाश ने उड़ाया था बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली कस्बे में एक सप्ताह पहले बाइक की डिग्गी से डेढ़

Mon, 17 Nov 2025 03:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली कस्बे में एक सप्ताह पहले बाइक की डिग्गी से डेढ़ लाख कैश उड़ाए जाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गोंडा निवासी शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके खिलाफ रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती जिलों में पांच मामले पहले से दर्ज है। बीते 11 नवंबर को घुघली में यह घटना हुई थी। एक शख्स की बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए जाने के बाद सनसनी मच गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने खुफिया तंत्र का उपयोग करने के साथ ही तकनीकी पहलुओं पर फोकस किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम खजुरिया (मछली गांव रोड) से मुख्य आरोपी जिलाजीत निवासी सोहना टोला पुरैना, थाना वजीरगंज, जिला गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 16,700 तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। पुलिसिया तफ्शीश में सामने अया कि आरोपी जिलाजीत एक शातिर चोर है तथा उसके खिलाफ चोरी व एनडीपीएस एक्ट सहित पांच मामले रायबरेली, अयोध्या, श्रावस्ती और महराजगंज जिलों में पहले से दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो वांछित आरोपी रामबचन और राजेन्द्र निवासी थाना धानेपुर (गोंडा) की गिरफ्तारी तथा शेष चोरी की रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सोमेन्द्र मीना ने घुघली पुलिस के इस खुलासे पर खुशी जाहिर की। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि कोई भी अपराध या अपराधी दिखे तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 112 अथवा पास के थाने को जरूर सूचित करें। ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।