यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन सीज, 86 हजार का जुर्माना
महराजगंज में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 3 वाहनों को सीज किया गया और 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मिट्टी लदे ट्रैक्टर और तेज गति से चल रहे बुलेट के खिलाफ कार्रवाई की गई।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे कुल 3 वाहनों को सीज कर दिया। 86 हजार रुपये का सम्मन शुल्क व जुर्माना लगाया।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार चेकिंग के दौरान मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को नालाबिग चालक तेज गति से चलाते मिले। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक्टर-ट्रॉली को तत्काल सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सड़कों पर स्टंटबाजी करने व तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया गया।
यातायात पुलिस प्रभारी अरूणेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 3 वाहनों को सीज किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर कुल 86 हजार रुपये का चालान किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


