Maharajganj News: 26 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज की सर्विलांस सेल ने 101 खोए हुए मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 26 लाख रुपये है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तकनीक आधारित पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया गया। पिछले 5 महीने में 518 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट करें।

26 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान
26 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सर्विलांस सेल को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से खोए हुए 101 मोबाइल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये है। एसपी ने इन मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा तो उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

गुम मोबाइल की बरामदगी

गुम मोबाइल की बरामदगी में पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का बेहतर उदाहरण पेश किया है। सीईआईआर पोर्टल व आधुनिक सर्विलांस तकनीकों से खोए हुए इन 101 मोबाइल को अलग-अलग जगहों से बरामद किया। एसपी ने बताया कि पिछले 5 महीने में अब तक कुल 518 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमती एक करोड़ इक्वन लाख रुपये है।

आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग

सर्विलांस सेल ने आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य आधुनिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन खोजे गए। विगत पांच माह के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर कार्रवाई करते हुए यह पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।

पुलिस आफिस पर बुलाए गए खोए मोबाइलों के मालिक

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की पूरी टीम की सराहना करते हुए बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक कराएं तथा निकटतम थाना अथवा सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम

सर्विलांस सेल की इस टीम में क.ऑ. ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मो. कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार गोंड तथा जनपद के समस्त थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारीगण।

सामान्य प्रश्न

✦पुलिस ने कितने मोबाइल बरामद किए हैं?−
पुलिस ने 101 मोबाइल बरामद किए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: 26 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान