साइबर ठगी के शिकार 5 लोगों का 7.76 लाख वापस कराया
Maharajganj News - महराजगंज साइबर थाने की पुलिस ने दिसंबर में पांच साइबर ठगी के शिकार लोगों को 7.76 लाख रुपये वापस कराए। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में, पुलिस ने संबंधित बैंकों और तकनीकी एजेंसियों से समन्वय कर यह राशि सुरक्षित रूप से पीड़ितों के खातों में लौटाई। लोगों को साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की साइबर थाने की पुलिस ने बीते दिसंबर माह में बड़ी कामयाबी हासिल की। सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक, एपीके फाइल व हैकिंग के शिकार पांच साइबर ठगी के शिकार लोगों को 7.76 लाख रुपये वापस कराए। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देशन व नोडल अधिकारी साइबर थाना एएसपी सिद्धार्थ की मानिटरिंग में साइबर थाने की पुलिस इस समय साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण को विशेष अभियान चला रही है। साइबर क्राइम थाना बसंत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सजनू यादव के नेतृत्व में टीम ने माह दिसम्बर के दौरान पांच साइबर अपराध पीड़ितों के कुल 7,76,177 रुपये उनके बैंक खातों में सुरक्षित रूप से वापस कराए।
पीड़ितों द्वारा समय रहते साइबर हेल्पलाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साइबर थाना टीम द्वारा संबंधित बैंक एवं तकनीकी एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराते हुए पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया। इनके साथ हुई थी ठगी रंभू जायसवाली निवासी उस्का-पनियरा, उमेश कुमार साहनी निवासी हथिया करमहा-नौतनवा, सुभाष चन्द्र निवासी वार्ड नं0 23 जैनी छपरा-कोठीभार, आलोक पाण्डेय निवासी सोंधी पोस्ट लक्ष्मीपुर-कोल्हुई व आफलाब आलम निवासी पनियरा-थाना पनियरा साइबर ठगों के शिकार हुए थे। प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, एसआई अमित यादव, प्रफुल्ल यादव, कृष्णा सिंह व पियूषनाथ तिवारी की टीम ने इन ठगी के शिकार लोगों के रुपयों को वापस कराया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि साइबर क्राइम को लेकर सतर्क रहें। अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना-साइबर थाना में सूचना दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



