Police Issue Notice to Fugitive Agent in Fake Visa Case in Maharajganj ठगी करने वाले आरोपी के घर नोटिस चस्पा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPolice Issue Notice to Fugitive Agent in Fake Visa Case in Maharajganj

ठगी करने वाले आरोपी के घर नोटिस चस्पा

Maharajganj News - महराजगंज में पुलिस ने फर्जी वीजा मामले में फरार एजेंट इरफान खान के घर पर नोटिस चस्पा किया है। अरविन्द साहनी ने बताया कि एजेंट ने एक लाख बीस हजार रुपए लेकर फर्जी वीजा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 3 Feb 2025 09:41 AM
share Share
Follow Us on
ठगी करने वाले आरोपी के घर नोटिस चस्पा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फर्जी वीजा के मामले में विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कोटवा गांव में आरोपित फरार एजेंट के घर पर हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया। निर्धारित अवधि में हाजिर नहीं होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव निवासी अरविन्द साहनी ने बताया कि बीते वर्ष 2021 में विदेश जाने के लिए कोटवा निवासी इरफान खान ने एक लाख बीस हजार रुपए लिया। पासपोर्ट व वीजा लेकर टिकट लेने के लिए हवाई अड्डा पर गया तो पता चला कि वीजा फर्जी है। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ ली। काफी प्रयास के बाद छोड़ी। इस घटना के बाद एजेंट पूरा पैसा वापस करने के लिए कहा। लेकिन बाद में आनाकानी करने लगा। मारपीट व जान से मारने की धमकी दिया। श्यामदेउरवा पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन वह फरार चल रहा है। इससे विधिक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही थी। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि मामले में आरोपी मोहम्मद इरफान फरार चल रहा है। हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें