Maharajganj News: कोर्ट के आदेश पर 110 मुकदमों की 811 लीटर अवैध शराब कराई गई नष्ट

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में घुघली पुलिस ने आबकारी

Maharajganj News: कोर्ट के आदेश पर 110 मुकदमों की 811 लीटर अवैध शराब कराई गई नष्ट

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में घुघली पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल 110 मुकदमों में बरामद 811 लीटर अवैध कच्ची शराब का विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर सीओ सदर अंकुर गौतम, नायब तहसीलदार सदर, आबकारी निरीक्षक गिरीश, थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार एवं हेड मोहर्रिर मनोज कुमार की मौजूदगी में शराब नष्ट करने से पूर्व नियमानुसार पूरे माल का पंचनामा तैयार किया गया। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराते हुए थाना परिसर में ही गहरा गड्ढा खुदवाकर 811 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट करा दिया गया। सीओ सदर ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

माल निस्तारण की प्रक्रिया भी समय-समय पर पूरी की जाती रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: कोर्ट के आदेश पर 110 मुकदमों की 811 लीटर अवैध शराब कराई गई नष्ट