लुटेरी दुल्हन गैंग पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा कसेगी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, निज संवाददाता। एटा जिले के युवक से शादी का झांसा देकर सवा लाख

लुटेरी दुल्हन गैंग पर गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा कसेगी पुलिस

महराजगंज, निज संवाददाता। एटा जिले के युवक से शादी का झांसा देकर सवा लाख रुपये व गहने हड़पने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग पर पुलिस गैंगेस्टर का शिकंजा कसेगी। इसके लिए उसके आपराधिक रिकार्ड का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। गैंग चार्ट बनाने के बाद अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ड्रग माफियाओं पर भी पुलिस गैंगेस्टर एक्ट का शिकंजा कसने की तैयारी में है।

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश

सिन्दुरिया पुलिस बीते तीन मई को शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस की कार्रवाई में जो बातें सामने आई थी उसके मुताबिक एटा जिले के एक युवक को शादी का झांसा देकर बुलाया गया था। सिन्दुरिया के एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरोपितों ने रंजीत से शादी के खर्च व जेवर के नाम पर करीब एक लाख रुपये व गहने लिए। रस्मों के बीच ही आरोपित मारपीट व गाली-गलौज कर भागने लगे। मुख्य आरोपित जितेन्द्र दुल्हन बनी महिला को लेकर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

इस मामले में केस दर्ज करने के बाद सिन्दुरिया पुलिस आरोपित दुल्हन समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था। शादी के नाम ठगी को अंजाम देने वाले इस गैंग की मास्टरमाइंड से लेकर सभी मुख्य किरदार में महिलाएं हैं। मास्टरमाइंड का पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस को मिला है। बताया जा रहा है पुराने आपराधिक इतिहास पर पुलिस गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। अगर सभी प्रक्रिया पूरी हो गई तो पिछले एक दशक में यह इकलौता मामला होगा जिसमें कोई महिला गैंगेस्टर बनेगी।

इस साल की कार्रवाई

इस साल अभी तक चार मामलों में गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। कई मामले प्रक्रिया में है। गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद अपराध से अर्जित काली कमाई को पुलिस प्रक्रिया के तहत जब्त कर सकती है। एसपी के सख्त तेवर देख नशे के अवैध कारोबारियों से लेकर तस्करी व अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त गिरोहबंद लोगों में हड़कंप मच गया है।

एसपी का बयान

अपराध के रोकथाम के लिए जीरो टॉलरेंस के आधार पर कार्रवाई जारी है। संगठित रूप से आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी। गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है। भयमुक्त समाज के लिए अपराधियों पर गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा जाएगा।

- शक्ति मोहन अवस्थी-एसपी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश कब किया गया?
सिन्दुरिया पुलिस ने बीते तीन मई को लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।