दुर्गापूजा डोल में बवाल पर 17 के खिलाफ केस, पांच गिरफ्तार
Maharajganj News - निचलौल क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में दुर्गा पूजा डोल जुलूस के दौरान कुछ युवाओं ने पताका नोंचकर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने 12 नाजमद व 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपितों को...

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में शुक्रवार की देर रात दुर्गा पूजा डोल जुलूस में पताका नोंच सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने कानून का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में 12 नाजमद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा व एएसपी आतिश कुमार सिंह गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मिश्रौलिया गांव में शुक्रवार की देर रात दुर्गापूजा डोल निकालने के दौरान बवाल हो गया। एक वर्ग के कुछ युवाओं ने पताका नोचना शुरू कर दिया। ईंट के टुकड़े चलाने लगे। पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुलूस आगे बढ़ाकर संघर्ष को टाला। थोड़ी देर में भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। शनिवार की सुबह एएसपी आतिश कुमार सिंह, एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम शैलेंद्र गौतम, सीओ अनुज कुमार सिंह आदि ने घटना स्थल का मुआयना कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कार्रवाई, नियंत्रण में स्थिति
मिश्रौलिया गांव की घटना में चौकी इंचार्ज बहुआर अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर परवेज मौलाना, आशिक शेख, ख़ैरुल्लाह, अब्दुल गनी, बेलाल, गुलाम, अजहरुद्दीन, नुरुल्लाह, आबिद अंसारी, असलम उर्फ पहाड़ी, निजाम, शहाबुद्दीन उर्फ मलकोका के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 298, 300, 109, 132, 191(2) व अपराधिक कानून (संशोधन)अधिनियम 132 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ गौरव राव कन्नौजिया के नेतृत्व में पांच आरोपित अब्दुल गनी, परवेज आलम, आशिक, खैरुल्लाह और अजाबुन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।
मिश्रौलिया गांव में हुई घटना में 17 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। गांव में शांति व्यस्था कायम है। सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
सोमेन्द्र मीना, एसपी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


