Maharajganj News: महिला पुलिस बल ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों व वाहनों की हुई चेकिंग
Maharajganj News: पैदल गश्तएसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महिला थाना प्रभारी सरोजनी वर्म

Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महिला थाना प्रभारी सरोजनी वर्मा ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान महिला उप निरीक्षकों ने वाहनों की जांच किया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला।गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों एवं प्रमुख व्यस्त मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की निगरानी की। इस दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। महिला पुलिस टीम ने वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा सड़क सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक भी किया गया।
थाना प्रभारी सरोजनी वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी गश्त एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।


