नकली सोने को असली आभूषण बता बेचने वाले आरोपितों में एक गिरफ्तार

Apr 03, 2026 01:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में 28 मार्च को नकली आभूषण बेचने वाले गिरोह में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश गौड़ को अड्डा बाजार के निकट से पकड़ा गया। दुकानदारों ने जब आभूषण की जांच की तो वह नकली निकले। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नकली सोने को असली आभूषण बता बेचने वाले आरोपितों में एक गिरफ्तार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र का अड्डा बाजार में बीते 28 मार्च को 3 आभूषण की दुकानों में नकली आभूषण को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राकेश गौड़ निवासी रामूघाट थाना पीपीगंज गोरखपुर को अड्डा बाजार के निकट से ही गिरफ्तार किया है। अड्डा बाजार में स्थित तीन ज्वेलरी की दुकान पर एक ही दिन अलग-अलग समय पर ठगों के गिरोह ने नकली ज्वेलरी को असली बताकर बेच दिया और हजारों रुपये लेकर फरार हो गए थे। ज्वेलरी के दुकानदारों ने जब आभूषण की जांच की तो वह नकली निकले।

इसके बाद दुकानदार दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठगों की पहचान करने में जुट गए थे। बीते 30 मार्च को ही ठगो का गिरोह नकली आभूषण बेचने ज्वेलर्स के दुकानदारों के पास दोबारा पहुंचा। इस दौरान लोगों ने शक पर पुलिस को सूचित किया और कुछ लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह की पहचान की और उसमें से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि ज्वेलर्स दुकानदारों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।