परतावल से महिला का मोबाइल चोरी, दो घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के परतावल में एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गया मोबाइल बरामद किया। पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू की गई थी। आरोपी सिकन्दर और समीर राजभर को दो घंटे में पकड़ा गया।

परतावल से महिला का मोबाइल चोरी, दो घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में खरीदारी करने आई महिला का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। कुसुम्हा निवासी हिना परतावल में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान उनके बैग से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़िता की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मामले की जांच में जुटे परतावल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अजय कुमार ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो घंटे के भीतर आरोपी सिकन्दर व समीर राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।