खराब मोबाइल के बदले सामान लेने वाले तीन संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा
Maharajganj News - -फरेंदा पुलिस ने की कार्रवाई, तीनों का किया चालानएसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा र

फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फरेंदा पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जो खराब मोबाइल के बदले सामान लेने का लालच दे रहे थे।प्रभारी निरीक्षक थाना फरेन्दा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में एसआई मनीष कुमार की टीम ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये व्यक्ति लोगों को लालच देकर उनके पुराने एवं खराब मोबाइल फोन के बदले विभिन्न प्रकार का सामान लेकर मोबाइल एकत्र कर रहे थे। जांच के दौरान इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर इनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए धारा 170/126/135 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चालान किया गया।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि इस प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा अपने पुराने या खराब मोबाइल फोन किसी भी अनजान व्यक्ति को न बेचें, क्योंकि मोबाइल फोन में मौजूद डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है। यदि इस प्रकार के व्यक्ति कहीं दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पकड़े गए जान मोहम्मद निवासी भरथपुर पश्चिम बंगाल, जमुना निवासी कलनाखोर सिद्धार्थनगर व हरि सिंह निवासी बिसालपुर कानपुर देहात के कब्जे से 46 पुराने मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस टीम में एसआई मनीष कुमार के साथ कांस्टेबिल मनीष गौतम, रोहित मौर्य व कुलदीप कुमार शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


