मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जन जागरण अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 साल पूरे किए। इस अवसर पर सिंचाई विभाग ने निचलौल तहसील में जन जागरण अभियान चलाया। एई रणजीत सिंह ने नेपाल से आने वाली बाढ़ के खतरों से बचने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी दी और विभिन्न तटबंधों का सुदृढ़ीकरण भी किया गया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सिंचाई खंड द्वितीय द्वारा हासिल उपलब्धियों को लेकर निचलौल तहसील के रामनगर ठूठीबारी तटबंध पर जन जागरण अभियान चलाया। विकसित भारत संकल्प एवं प्रगति पथ यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया। बाढ़ क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्यों के बारे में एई रणजीत सिंह द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नेपाल राष्ट्र से आने वाली संभावित बाढ़ खतरों को देखते हुए गंडक नदी में नवाचार कर प्रथम बार टेट्रापॉड का प्रयोग किया गया। इस दौरान मृत पाय छोटी गंडक के अविरल धारा को पुनः जीवित किया गया।इसके
साथ ही विभिन्न तटबंधों का सुदृढ़ीकरण कर सुगम आवागमन के लिए खड़ंजा, सीपेज से सुरक्षा के लिए टो वॉल का निर्माण किया गया और निरीक्षण भवनों का मरम्मत भी कराया गया। इस मौके पर जेई आदित्य कुमार, संतराम, शशांक पांडेय, ग्राम प्रधान और बाढ़ सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


