पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोपे गए पौधे
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम पंचायत इण्टर कालेज परतावल में प्रबंधक जयंती त्रिपाठी संग शिक्षकों...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम
पंचायत इण्टर कालेज परतावल में प्रबंधक जयंती त्रिपाठी संग शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण महोत्सव मनाया। कॉलेज प्रबंधक ने आम का पौधा रोप कॉलेज परिसर को हरा-भरा रखने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के विधिक सलाहकार विजय कुमार रावत, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, उप प्रबंधक प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, समाजसेवी विनय पांडेय ने पौधरोपण किया।
कॉलेज की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी ने कहा कि पौधरोपण केवल वन विभाग का ही कार्य नहीं है। यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है। इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोग अपने घर, गांवों, पंचायतों में पौधरोपण करें। प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक व छात्र कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इसके पूर्व विद्यालय की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक में नवीन शिक्षा सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा किया। विद्यालय में शिक्षा, स्वछता व अनुशासन को विशेष महत्व देने की आवश्यकता बताया। अधिवक्ता विजय कुमार रावत ने विद्यालय की उपलब्धियों को और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने शिक्षकों से अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग कर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को और अच्छा बनाने के लिए कहा। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार सिंह, रामनारायन, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, सौरभ पाठक ने भी बैठक में अपना विचार रखा। धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चंद प्रधान, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अरुण सिंह, कन्हैया लाल यादव, रवि द्विवेदी, महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
