Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPICT Gold Cup Football Tournament Kicks Off in Maharajganj - J K Team Triumphs Over United Club Siwan
पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर ने यूनाइटेड क्लब सिवान को दी मात

पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर ने यूनाइटेड क्लब सिवान को दी मात

संक्षेप:

Maharajganj News - कैचवर्ड-प्रतियोगिता पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के खेल मैदान में शुक्रवार को पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में जम्मू कश्

Jan 03, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, निज संवाददाता। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के खेल मैदान में शुक्रवार को पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में यूनाइटेड क्लब सिवान को हराया। राष्ट्रगान के बाद क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत माध्यम बताया। उद्घाटन समारोह में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, घुघली नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल, घुघली ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका महराजगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य, नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं सचिव अजय कुमार सैनी के संयुक्त नेतृत्व में किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोजन समिति ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन यूनाइटेड क्लब सिवान व जम्मू-कश्मीर की टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद यह मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंच गया। पेनाल्टी शूटआउट में जम्मू-कश्मीर की टीम ने यूनाइटेड क्लब सिवान को पराजित किया। दूसरे मैच में छपरा बिहार की टीम ने नेपाल बुटवल की टीम को 1-0 से पराजित किया। इस मौके पर मैच के मुख्य रेफरी रमतुल्लाह अहमद, सह-निर्णायक हीरा लाल निषाद, तुलसी कुमार गौतम, आबिद अहमद एवं धर्मनाथ यादव की देखरेख में मैच हुआ। नबी आलम, सतीश मिश्रा एवं आशीष ने मैच की कमेंट्री किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह सहित विवेक पटेल, नंदू दुबे, तिलकधारी मद्धेशिया, हिमांशु श्रीवास्तव, दीपक सिंह, जनार्दन चौरसिया, छब्बीनाथ मद्धेशिया, द्वारिका वर्मा, आदित्य दुबे, महेंद्र यादव,आलोक उपाध्याय,नागेश कौसौधन, अविनाश बारी, अभिमन्यु सिंह, मिथिलेश मद्धेशिया, राममिलन गुप्ता एवं विजय जायसवाल मौजूद रहे। बिहार ने बलिया को हराकर जीता फुटबॉल मैच का उद्घाटन मुकाबला कोठीभार, हिंदुस्तान संवाद। सिसवा नगर स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड पर शुक्रवार को रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक ऑल इंडिया आठ दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एएफसी फुटबॉल क्लब किशनगंज बिहार की टीम ने एकादश फुटबॉल क्लब बागी बलिया की टीम को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। फुटबॉल मैच का शुभारंभ प्रयागराज जनपद में डीआईजी स्टॉम्प के पद पर तैनात सिसवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा गेरमा निवासी सुरेश तिवारी ने किया। इसके बाद एकादश फुटबॉल क्लब बागी बलिया व एएफसी फुटबॉल क्लब किशनगंज बिहार के बीच 80 मिनट का मुकाबला खेला गया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के अंतिम क्षणों में किशनगंज के जर्सी नंबर सात खिलाड़ी शैलेंद्र ने गोल मार कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस तरह उद्घाटन मुकाबले को किशनगंज बिहार की टीम ने बागी बलिया को पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में निर्णायक की भूमिका नूरुद्दीन अली ने निभाई। इस अवसर पर समरजीत शाही, राजेश सिंह, डॉक्टर अजय पाणि पांडेय, प्रधानाचार्य मृगेंद्र सिंह, मदन पांडेय, धर्मेंद्र मल्ल, शैलेष सिंह, सुधीर सिंह, गणेश खरवार, तेज प्रताप, फरीद अहमद, शकील अहमद, मंजूर अहमद, इफ्तिखार अहमद, धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर अनस अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।