पिकअप ने छात्रा को मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया-महराजगंज मार्ग स्थित रामपुरमीर गांव के

पिकअप ने छात्रा को मारी ठोकर, गंभीर रूप से घायल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया-महराजगंज मार्ग स्थित रामपुरमीर गांव के समीप पुल से उत्तर मुख्य मार्ग के पास एक हादसा हो गया। पिकअप ने स्कूटी सवार युवती को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गयी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि एमए की छात्रा यह 20 वर्षीया युवती पूजा पुत्री सुग्रीव चौयारी स्कूटी से अपने घर परसामीर लौट रही थी। इसी दौरान पिकअप चालक ने उसे ठोकर मार दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

एसओ विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।