Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPeace and Progress Prayers at Islam Conference in Maharajganj
जलसा में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ की गई

जलसा में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ की गई

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी में इस्लाहे अकायेद व ईमान कांफ्रेस जलसे का आयोजन हुआ। इसमें अमन और तरक्की की दुआ की गई। मौलानाओं ने सभी से अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। जलसे में विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

Nov 05, 2025 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड में इस्लाहे अकायेद व ईमान कांफ्रेस जलसे का आयोजन किया गया। इसमें अमन चैन और तरक्की की दुआ की गई। इसमें सिवान (बिहार), खड्डा कुशीनगर, गोरखपुर, पड़रौना, संतकबीर से सायर, खतित ने हिस्सा लिया। मौलानाओं ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की सभी से अपील की। जलसे की शुरुआत तिलावते कलाम ए पाक जनाब मौलाना अबरार अहमद अमजनी ने की। वहीं नात शरीफ पढ़ते हुए कारी अकबाल फैजी पडरौना, जनाब शहजादे खतिबूल बराहीन हबीबूल ओलमा मौलाना हबीबूर रहमान संतकबीरनगर तकरीर में कहा कि हमारे नबी ने हमें बताया कि हमे अपने पड़ोसियों पर ध्यान देना चाहिए, चाहे वह किसी भी मजहब का हो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यदि पड़ोसी भूखा है तो उसको खाना खिलाना चाहिए और किसी भी मुश्किल में हो तो उसकी परेशानी में साथ देना चाहिए। विवाह में फिजूल खर्च न करें। दहेज प्रथा पर रोक लगाएं, सब को साथ लेकर एक-दूसरे का सहयोग करें। मुफ्ती सुल्तान सिवान बिहार ने तकरीर की। कारी शकील खड्डा ने देश में अमन चैन और देश की तरक्की की दुआ कराई। जलसे में इसहाक मंसूरी, अख्तर अली, गफ्फार, मीर हसन, सागिर अली, शरीफ अंसारी, शेरू, वासिम शाह सेराज अंसारी,हाशिम खान, अख्तर मंसूरी, इमामुद्दीन शाह, अब्दुल्ला सज्जाद, अंसारी मंजूर, अंसारी, सहादत देवान आदि मौजूद रहे।