महराजगंज में शौच के बहाने पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

Feb 28, 2026 07:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में पॉक्सो एक्ट का एक आरोपित शनिवार को शौच का बहाना बनाकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। एसपी सोमेन्द्र मीना ने कहा कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज में शौच के बहाने पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा पुलिस की कस्टडी से पॉक्सो एक्ट का एक आरोपित शनिवार को शौच का बहाना बनाकर फरार हो गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। फरार आरोपित को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। एसपी सोमेन्द्र मीना का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। श्यामदेउरवा थाना के पुलिस कर्मी आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए जा रहे थे। जिला मुख्यालय पर पहुंचने के बाद आरोपित ने शौच का बहाना बनाया। बताया जा रहा है कि सीओ सदर के कार्यालय के पास शौच की बात सुन जैसे ही पुलिस कर्मी रुकने का प्रयास किए, उसी दौरान मौका पाकर आरोपित पुलिस कस्टडी से भाग गया।

पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ देर बाद ओझल हो गया। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों की दी। इसके बाद वायरलेस सेट से घटना की सूचना देकर आरोपित की तलाश शुरू करा दी गई। इसके बाद सघन जांच शुरू कर दी गई। हर संभव ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एसओजी व स्वाट भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। सोमेन्द्र मीना, एसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।