केन्द्रीय मंत्री के सामने आईं भूमि विवाद, आवास, बिजली व पेंशन की समस्याएं
Maharajganj News - केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। भूमि विवाद, आवास योजना, बिजली कनेक्शन, पेंशन, और स्वास्थ्य संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और जनता को कोई असुविधा न हो।
महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आवास योजना, बिजली कनेक्शन, पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सड़क मरम्मत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर जनता को अनावश्यक परेशानी न हो और समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका समाधान करना है। यही सरकार की कार्यशैली और जनसेवा का मूल मंत्र है।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता की सुविधा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली अपनाई जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधियों का वास्तविक धर्म है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




