Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsPanic in Maharajganj Missing Schoolgirls Found Safe After One Hour
एक घंटे में मिल गईं नगर क्षेत्र से लापता दो नन्हीं छात्राएं

एक घंटे में मिल गईं नगर क्षेत्र से लापता दो नन्हीं छात्राएं

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज में दो नन्हीं स्कूली छात्राएं स्कूल से छुट्टी के बाद अपने सहेली के घर चली गई थीं। जब दोनों बच्चियां समय पर घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक घंटे के अंदर दोनों...

Sun, 21 Sep 2025 02:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर क्षेत्र में शनिवार को दो नन्हीं स्कूली छात्राओं के एक साथ गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। नगर चौकी पुलिस सक्रिय होकर जांच में जुट गई। एक घंटे के अंदर दोनों बच्चियां मिल गईं। इससे पुलिस व परिजनों के चेहरे पर सुकून लौटी। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियां स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने सहेली के घर चली गई थीं। नगर के सुभाषनगर वार्ड की दो छोटी बच्चियां नगर चौकी के समीप एक स्कूल में कक्षा एक व दो की छात्रा हैं। शनिवार को दोनों स्कूल आईं, लेकिन छुट्टी होने के डेढ़ घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने खोजबीन शुरू करते हुए अपराह्न साढ़े तीन बजे नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। दो नन्हीं बच्चियों के गायब होने की सूचना से पुलिस भी हरकत में आ गई। नगर चौकी के आसपास के मोहल्ले में तलाश शुरू हुई। एक घंटे बाद दोनों बच्चियां पिपरदेउरवा की तरफ से आते हुए मिलीं। कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची ने बताया कि उसकी सहेली पिपरदेउरा में रहती थी। उसी के घर चली गई थी। सहेली के परिजन दोनों बच्चियों को उनके घर पहुंचाने ला रहे थे। नगर चौकी इंचार्ज मनोज गुप्ता ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चियां अपने सहेली के घर चली गई थीं। एक घंटे के अंदर दोनों मिल गईं। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।