Maharajganj News: जिले में दनादन फुंक रहे ट्रांसफार्मर, एक माह में जले 174

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर दनादन फुंक रहे हैं। हालत ये

Maharajganj News: जिले में दनादन फुंक रहे ट्रांसफार्मर, एक माह में जले 174

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर दनादन फुंक रहे हैं। हालत ये हो गई है कि हर दिन पांच ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। अगस्त में 174 ट्रांसफार्मर जल गए। हालांकि विभाग ने निर्धारित समय के पहले जले ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी। लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को कम से कम एक दिन बिजली की मार झेलनी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं की सांसत हो गई है。

ट्रांसफार्मर की स्थिति

जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के घर और दुकान रोशन करने के लिए दस हजार 409 ट्रांसफार्मर लगे हैं। लेकिन इनमें अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर दनादन फुंक रहे हैं। अगस्त में एक-एक कर 174 ट्रांसफार्मर जल गए। इससे इन गांवों की बिजली गुल हो गई। विभाग ने 72 घंटे के अंदर जले ट्रांसफार्मर को बिजली सप्लाई बहाल कर दी। लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से लेकर उसे बदलने में इन गांवों की एक दिन से लेकर दो दिन बिजली की मार झेलनी पड़ी। बिजली नही रहने उपभोक्ताओं की उमस भरी गर्मी में सांसत हो गई।

आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जलने की घटना

आकाशीय बिजली ने 20 ट्रांसफार्मर जले

जिले में जले 174 ट्रांसफार्मरों में 20 ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से जले हैं। बारिश में कड़कड़ाहक के साथ गिरी आकाशीय बिजली से जले इन ट्रांसफार्मरों की जगह नया ट्रांसफार्मर लगाना पड़ा।

बिजली सप्लाई का आदेश

72 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का है आदेश

शासन ने उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने का आदेश दिया है। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर जल गया है तो उसे 72 घंटे के अंदर बदलना है। निर्धारित समय में ट्रांसफार्मर नही बदलने पर संबंधित फर्म के साथ जेई पर कार्रवाई तय है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज राकेश मोहन ने बताया कि अगस्त में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर जले हैं। इनमें आकाशीय बिजली से दो दर्जन ट्रांसफार्मर जले हैं। ओवरलोड चल रहे सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने का कार्य जारी है। बहुत जल्द ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि कार्य पूरा हो जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महराजगंज में ट्रांसफार्मर जलने की वजह क्या है?−
ट्रांसफार्मर ओवरलोड चलने और आकाशीय बिजली गिरने के कारण जल रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: जिले में दनादन फुंक रहे ट्रांसफार्मर, एक माह में जले 174