ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, मुंबई से लौटा था 

महराजगंज में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, मुंबई से लौटा था 

महराजगंज में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। शनिवार को भी जिले का एक युवक संक्रमित मिला है। बृजमनगंज के हरपुर दर्जी निवासी 22 वर्षीय यह युवक मुंबई से आया था। रिपोर्ट मिलने के बाद...

महराजगंज में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, मुंबई से लौटा था 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Sat, 16 May 2020 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। शनिवार को भी जिले का एक युवक संक्रमित मिला है। बृजमनगंज के हरपुर दर्जी निवासी 22 वर्षीय यह युवक मुंबई से आया था। रिपोर्ट मिलने के बाद इलाज के लिए इसे मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया गया है। जिले में अब आठ एक्टिव केस हो गए हैं और सभी मेडिकल कालेज में भर्ती हैं।

महराजगंज से हर दिन बड़ी संख्या में प्रवासी कामगारों के आने का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को महराजगंज महिला अस्पताल से बाहर से आए 32 लोगों का नमूना जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया था। इनमें से 31 की रिपोर्ट सामान्य आई, लेकिन बृजमनगंज के हरपुर दर्जी निवासी मुंबई से आए युवक को पाजिटिव पाया गया।

हरपुर दर्जी-बृजमनगंज के 22 वर्षीय युवक जांच में संक्रमित मिला है। इसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जिले में अब आठ एक्टिव केस हो गए हैं। शुक्रवार को भेजे गए 55 नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
डॉ. उज्ज्वल कुमार, डीएम

28 लोगों का भेजा गया नमूना
शनिवार को महराजगंज से 28 लोगों का नमूना जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। महिला अस्पताल के कलेक्टशन सेंटर लाकर इन 28 लोगों का नमूना सीएमएस डॉ. एके राय की अगुवाई में मेडिकल टीम ने लिया। रविवार की शाम तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। वहीं, शुक्रवार को भी यहां से 55 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें