विज्ञान में करियर की अपार संभावनाएं : डॉ. नितीश
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ पीजी कालेज चौक बाजार में स्वस्थ जीवन
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ पीजी कालेज चौक बाजार में स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंद्र के अंतर्गत विज्ञान एवं मानव जीवन विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नितीश शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय वैज्ञानिक युग का है और विज्ञान प्राचीन काल से मानव जीवन को परिमार्जित व परिष्कृत करता आया है। विज्ञान न केवल जीवन को नई दिशा और दशा देता है, बल्कि तकनीकी और कौशल के माध्यम से व्यक्ति को सशक्त भी बनाता है। उन्होंने छात्रों से विज्ञान का मनोयोग व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अध्ययन करने की अपील करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि तकनीकी, प्रौद्योगिकी, कृषि, चिकित्सा सहित अनेक क्षेत्रों में विज्ञान के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। छात्रों को चाहिए कि वे अपने हुनर और रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र का चयन करें तथा उसमें आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं को पहचान कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विज्ञान आज के समय की समस्याओं का प्रभावी समाधान है और इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के दीपेंद्र पांडेय, अजय राव सहित शिक्षक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



