नियमितिकरण सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा
Maharajganj News - महराजगंज में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने विधायक जयमंगल कन्नौजिया के आवास पर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कोविड काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी भूमिका को बताया और नियमितिकरण, पारदर्शी वेतन नीति, स्वास्थ्य बीमा, और दीर्घकालीन संविदा प्रणाली लागू करने की मांग की।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मचारी/आउट सोर्सिंग संगठन का प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के आवास पर पहुंचा। सीएम को संबोधित मांग पत्र उनके प्रतिनिधि संजीव शुक्ला को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया है कि संविदा कर्मी कोविड काल से लेकर अब तक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हैं। बावजूद संविदा कर्मी वर्षों से अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने अनिश्चितता दूर करने के लिए मुख्यमंत्री से उन्हें नियमितिकरण करने, दस वर्ष सेवा पूरा कर चुके कर्मचारियों को समायोजन के लिए ठोस नीति बनाने, मध्य प्रदेश सरकार की तरह पारदर्शी वेतन नीति लागू करने, हर माह के तीन तारीख से पहले वेतन जारी करने के साथ ही स्वास्थ्य बीमा, इपीएफ और ग्रेज्युटी का लाभ देने की मांग की है।
स्थानांतरण नीति बनाने के साथ ही नवीनीकरण समाप्त कर दीर्घकालीन संविदा प्रणाली लागू करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक सूर्यप्रताप सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल, सीएचओ उमाशंकर, बीपीएम उमेश यादव और आईओ श्रवण कुमार सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


