New Year Brings Promising Development Projects in Maharajganj नए साल में पर्यटन व विकास को मिलेगा रफ्तार, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNew Year Brings Promising Development Projects in Maharajganj

नए साल में पर्यटन व विकास को मिलेगा रफ्तार

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गुजरता साल आने वाले नए वर्ष के लिए कई उम्मीदों का

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 30 Dec 2024 12:06 PM
share Share
Follow Us on
नए साल में पर्यटन व विकास को मिलेगा रफ्तार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गुजरता साल आने वाले नए वर्ष के लिए कई उम्मीदों का पुलिंदा छोड़ विदा हो रहा है। पिछले 12 माह में शुरू हुई कई परियोजनाएं नए साल में पूरी होंगी। जिससे जिले में पर्यटन व विकास परवान चढ़ेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार खुलेंगे। इसके लिए डीएम अनुनय झा की देखरेख में विभागीय अधिकारी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप में उतारने के प्रयास में जुटे हैं।

भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली व इसके नजदीक नौतनवा क्षेत्र में अरबों की विकास योजनाओं के नए साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस पर शासन व प्रशासन का पूरा फोकस है क्योंकि सोनौली बौद्ध सर्किट का महत्वपूर्ण निकास बिंदु है। नेपाल में भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी से काफी करीब है। लैंड पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया यहां 115.5 एकड़ क्षेत्रफल में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण करा रहा है। करीब पांच अरब की लागत वाले इस परियोजना को वास्तुकला के आधार पर तैयार है। पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल के साथ इसका वर्चुअल शिलान्यास पिछले साल ही कर चुके हैं। कार्यदायी संस्था निर्माण करा रही है। बीते मार्च में आईसीपी के निर्माण का निरीक्षण करने आए लैंडपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के चेयरमैन आदित्य मिश्रा ने 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था। इसके अलावा सोनौली के समीप नौतनवा से तीन किमी दूर मुड़ली गांव में पचास एकड़ भूमि में बुनियादी व अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय हब बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहीत हो चुकी है। डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। इसमें टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आवासीय शैक्षणिक संस्थान, पुलिस चौकी, पार्क, फूड कोर्ट, मिनी प्लेक्स, किड्स जोन, मल्टी लेबल कार पार्किंग आदि बनाए जाएंगे। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति मिलने व निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा गोरखपुर-महराजगंज मार्ग

सीएम सिटी से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण महराजगंज-गोरखपुर मार्ग नए साल में स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा। इसके लिए डीएम अनुनय झा ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सर्वे का निर्देश दिया है। क्रिटिकल गैप योजना से करीब पचास लाख रूपये की लागत से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जिले के सीमा के अंदर जगह-जगह स्ट्रीट लाइट के अलावा साइनेज भी लगाए जाएंगे। ब्लैक स्पॉट को भी दूर किया जाएगा। गोरखपुर से जिले की सीमा में प्रवेश के बाद रात में कुछ चौराहों को छोड़ दें तो यह पूरा मार्ग अंधेरे में रहता है। इस मार्ग पर कई अंधा मोड़ भी हैं। जहां लाइटिंग की सुविधा नहीं है। नए साल में कतरारी से लेकर महराजगंज तक यह मार्ग सभी मोड़, चौराहा, लिंक मार्ग व सूनसान स्थान पर हाईब्रिड सोलर लाइट से जगमग होगा। इसके लिए डीएम ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

महराजगंज-ठूठीबारी हाइवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

शासन के निर्देश पर महराजगंज से निचलौल होते हुए भारत-नेपाल के सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी तक हाइवे का निर्माण शुरू है। इसके अलावा गोरखपुर-सोनौली फोरलेन का भी चौड़ीकरण हो रहा है। भूमि अधिग्रहण के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू है। नए साल में इन दोनों महत्वपूर्ण मार्ग के पूर्ण होने की उम्मीद है। महराजगंज-ठूठीबारी एनएच 730 एस के पूरा होने के बाद सोनौली रोड पर वाहनों का भार कम होगा। ठूठीबारी-महेशपुर बार्डर से नेपाल के साथ कारोबारी रिश्ते मजबूत होंगे। लोगों की राह भी आसान होगी। क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यालय परिसर की संवरेगी छवि, कई योजनाओं पर काम

डीएम अनुनय झा के पहल पर नगर को घंटाघर, पार्क, वेंडिंग जोन के रूप में नया पहचान मिला है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय परिसर की छवि को अत्याधुनिक रूप से चमकाने के लिए कई परियोजना पर काम चल रहा है। नगर पालिका 49 लाख रूपये की लागत से पूरे मुख्यालय परिसर में आकर्षण लाइटें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा पन्द्रह करोड की लागत से मुख्यालय परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मध्य दोनों सड़क के बीच में पाथवे व बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। पहले यहां जलभराव रहता था। कलक्ट्रेट व विकास भवन परिसर सजावटी लाइटों से जगमग हो चुका है। मुख्यालय का राम मनोहर लोहिया पार्क संवरने के बाद सुबह से लेकर देर रात तक लोगों व बच्चों से गुलजार है। सुन्दरीकरण के कई अन्य कार्य जारी हैं। नए साल में पूरा होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।