
हाईवे को ऊपर से क्रास कर दौड़ेगी ट्रेन, ब्रिज के नीचे से गुजरेंगे वाहन
संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर आनंदनगर-घुघली नई रेल लाइन के लिए ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है। इस ब्रिज के नीचे हाईवे से वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे। रेलवे ट्रैक के क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे रेल और सड़क यातायात सुचारु रहेगा। निर्माण कार्य रामपुर बल्डीहा और पिपरदेउरा में चल रहा है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग की क्रासिंग पर आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन पर ट्रेन ब्रिज से ऊपर से दौड़ेगी। ब्रिज के नीचे हाइवे से वाहन गुजरेंगे। इस रूट पर जहां भी रेलवे ट्रैक सड़क को क्रॉस करेगा, वहां अब समपार फाटक नहीं रहेगा। उसकी जगह ओवरब्रिज, अंडरपास व छोटे पुल बनाए जाएंगे जिससे रेल व सड़क यातायात दोनों सुचारु रूप से चल सकें। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए पहले की योजना में गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर कोदइला व अगया के बीच रेल लाइन क्रॉसिंग होनी है। वहां वाहनों के लिए ओवरब्रिज प्रस्तावित था और उसके नीचे से रेल गुजरने वाली थी।

नई व्यवस्था में हाईवे के ऊपर ब्रिज बनेगा और उसी ब्रिज से ट्रेनें गुजरेंगी, जबकि नीचे से हाईवे से वाहन बिना रुके चल सकेंगे। रामपुर बल्डीहा और पिपरदेउरा में शुरू हुआ पिलर निर्माण कार्य पूर्वोत्तर रेलवे ने परियोजना के पहले चरण में घुघली क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा व पिपरदेउरा में ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। रामपुर बल्डीहा के पास ब्रिज संख्या 5 व पिपरदेउरा में ब्रिज संख्या 33 पर पिलर फाउंडेशन का काम प्रगति पर है। इंजीनियरिंग टीमों के अनुसार इन पुलों की डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि वे भविष्य में बढ़ती रेल गति और भारी ट्रैफिक के दबाव को सहज रूप से झेल सकें। ब्रिज के लिए 25 मीटर नीचे व 8 मीटर ऊपर बनेगा पिलर स्ट्रक्चर निर्माण से जुड़े तकनीकी सूत्रों के मुताबिक रेलवे ब्रिज के पिलर को जमीन के भीतर लगभग 25 मीटर गहराई तक पाइलिंग करके तैयार किया जाएगा। जिससे संरचना पूरी तरह स्थायी व मजबूत बनी रहे। जमीन के ऊपर पिलर की ऊंचाई करीब 8 मीटर रखी जाएगी, जिस पर ब्रिज ढांचा खड़ा किया जाएगा। फाटक-मुक्त बनेगी नई रेल लाइन रेलवे की योजना के अनुसार, आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज के बीच नई रेल लाइन फाटक-मुक्त रूट के रूप में विकसित की जाएगी। जिन स्थानों पर गांव या ग्रामीण संपर्क मार्ग हैं, वहां अंडरपास व छोटे पुल बनाकर आवागमन की सुविधा बरकरार रखी जाएगी। इससे यात्रियों और ग्रामीणों दोनों को सुविधा मिलेगी, साथ ही ट्रेनों की गति में भी वृद्धि होगी। आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए महराजगंज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और उसके बगल की नहर पर ओवरब्रिज से नई रेल लाइन गुजरेगी। प्रथम चरण में रामपुर बल्डीहा और पिपरदेउरा के पास ब्रिज फाउंडेशन कार्य शुरू हो चुका है। अजय कुमार- सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




