Maharajganj News: कोल्हुई में खुला नया पुलिस कंट्रोल रूम, 8 थानों व नेपाल सीमा का नेटवर्क होगा सुपरफास्ट

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा के निकट, कोल्हुई में एक नया हाईटेक संचार केंद्र शुरू हुआ है। इससे पुलिस की कार्यवाही में तेजी आएगी। नए ग्रिड से फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों का संचार सीधा जुड़ गया है, जिससे सूचना का आदान-प्रदान सेकेंडों में हो सकेगा।

Maharajganj News: कोल्हुई में खुला नया पुलिस कंट्रोल रूम, 8 थानों व नेपाल सीमा का नेटवर्क होगा सुपरफास्ट

Maharajganj News: कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिले के उत्तरी इलाके में नेटवर्क की समस्या अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रोड़ा नहीं बनेगी। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने संचार व्यवस्था को विकेंद्रीकृत व हाईटेक बनाते हुए बुधवार को कोल्हुई थाना परिसर में बने अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र का उद्घाटन किया। कंट्रोल रूम में स्थापित उपकरणों के निरीक्षण के साथ इस नए नेटवर्क को क्रियाशील कर दिया गया।

नई संचार व्यवस्था का लाभ

इस नए संचार केंद्र के शुरू होने से फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों और गश्ती गाड़ियों का समन्वय सीधे इस ग्रिड से जुड़ गया है। अब तक पुलिस की हर सूचना के लिए सीधे जिला मुख्यालय स्थित मुख्य रेडियो ग्रिड पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे कई बार नेटवर्क पर लोड बढ़ने से संचार में देरी होती थी। नए ग्रिड के चालू होने से फरेंदा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा थानों समेत संबंधित चौकियों व फायर स्टेशनों के रेडियो ट्रांसमीटर सेट सीधे इस ग्रिड से जुड़ गए हैं। अब किसी भी वारदात, सड़क हादसे, आगजनी या कानून-व्यवस्था की स्थिति में संबंधित पुलिस टीमों तक सेकेंडों में सूचना प्रसारित की जा सकेगी।

नेपाल सीमा पर तुरंत मिलेगा बैकअप

नेपाल सीमा से सटे इलाकों की संवेदनशीलता को देखते हुए यह ग्रिड सुरक्षा व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा। सीमा पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, तस्करी या अचानक पैदा हुए तनाव की स्थिति में सीमावर्ती थानों के बीच बिना किसी रुकावट के त्वरित संवाद हो सकेगा। इससे जरूरत पड़ने पर मौके पर तुरंत बैकअप फोर्स भेजी जा सकेगी।

मुख्य ग्रिड से घटा लोड, 24 घंटे मुस्तैद रहेगी टीम

उद्घाटन के दौरान कंट्रोल रूम का बारीक निरीक्षण कर वहां तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए। नए ग्रिड की स्थापना से मुख्य रेडियो ग्रिड से संचार भार काफी कम होगा, जिससे जिले भर के थाना, चौकी, गश्ती वाहनों और फायर ब्रिगेड के बीच आपसी तालमेल और अधिक प्रभावी हो जाएगा। इस अवसर पर एएसपी सिद्धार्थ, सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नवागत एसओ आलोक सिंह निवर्तमान एसओ कुंवर गौरव समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

प्रश्न और उत्तर

✦इस नए संचार केंद्र का क्या उद्देश्य है?−
इस नए संचार केंद्र का उद्देश्य पुलिस की कार्यवाही को तेज और प्रभावी बनाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: कोल्हुई में खुला नया पुलिस कंट्रोल रूम, 8 थानों व नेपाल सीमा का नेटवर्क होगा सुपरफास्ट