Maharajganj News: जिला अस्पताल पहुंची नई सीटी स्कैन मशीन, पहली से शुरू होगी जांच

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज जिला अस्पताल को एक नई उच्च क्षमता की सीटी स्कैन मशीन मिली है, जिसकी शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। 31 अगस्त तक मशीन की शिफ्टिंग पूरी हो जाएगी, इससे एक सितंबर से मरीज सीटी स्कैन करा सकेंगे। बीते दस अगस्त को पुरानी मशीन खराब हो गई थी, जिससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Maharajganj News: जिला अस्पताल पहुंची नई सीटी स्कैन मशीन, पहली से शुरू होगी जांच

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल को नई उच्च क्षमता की सीटी स्कैन मशीन मिल गई। कार्यदायी संस्था ने मशीन की शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है। 31 अगस्त तक मशीन की शिफ्टिंग कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में एक सितंबर से मरीज सीटी स्कैन जांच करा सकेंगे।

सीटी स्कैन मशीन खराब होने की स्थिति

बीते दस अगस्त को जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई। इससे 17 दिन से सीटी स्कैन जांच नहीं हो रही है। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। कार्यदायी संस्था ने खराब मशीन की जगह नई मशीन शिफ्ट करने की बात कही थी। अस्पताल प्रशासन के सख्ती के बाद कार्यदायी संस्था ने नई मशीन लगाने के लिए कोशिश तेज कर दी थी। चेन्नई बंदरगाह से रवाना हुई सीटी स्कैन मशीन शुक्रवार को अस्पताल पहुंची। क्रेन से मशीन को डीसीएम से उतारकर उसे कक्ष में शिफ्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया। कार्यदायी संस्था के जेई और तकनीशियन ने बताया कि बहुत जल्द मशीन शिफ्ट कर दिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो एक सितंबर से सीटी स्कैन मशीन जांच शुरू हो जाएगी।

हर दिन की सीटी स्कैन जांच

हर दिन करीब 55 मरीजों की होती है सीटी स्कैन जांच

जिला अस्पताल में हर दिन करीब 55 मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है। मशीन खराब होने से बीमारी से गंभीर मरीजों को नि:शुल्क की जगह 1800 से लेकर चार हजार शुल्क देकर प्राइवेट सेंटर में सीटी स्कैन जांच कराना पड़ रहा है।

नई सीटी स्कैन मशीन का लाभ

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि नई सीटी स्कैन जांच मशीन अस्पताल को उपलब्ध हो गई है। मशीन शिफ्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो एक सितंबर से मरीज नि:शुल्क सीटी स्कैन मशीन से जांच का लाभ ले सकेंगे।

सामान्य प्रश्न

नई सीटी स्कैन मशीन कब से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी?
नई सीटी स्कैन मशीन एक सितंबर से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: जिला अस्पताल पहुंची नई सीटी स्कैन मशीन, पहली से शुरू होगी जांच