नीतिन अध्यक्ष व अंकित महामंत्री चुने गए

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - सिसवा नगर में श्रीश्याम मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नितिन अग्रवाल को अध्यक्ष, अंकित केडिया को महामंत्री, अश्वनी भालोटिया को उपाध्यक्ष और गौरव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

नीतिन अध्यक्ष व अंकित महामंत्री चुने गए

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर स्थित श्रीश्याम मंदिर में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित कर मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।नई कार्यकारिणी के गठन में सबकी सहमति से नितिन अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अंकित केडिया को महामंत्री, अश्वनी भालोटिया को उपाध्यक्ष और गौरव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर वहां मौजूद मंच के सभी पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके द्वारा संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जिस पर सभी ने संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक कार्यों के निर्वहन की एक स्वर में प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान दिनेश अग्रवाल, मुकेश बंका, धीरज सिंघानिया, अंकित लाठ, रोहित अग्रवाल, विकास सिंघानिया, विमल सिंघानिया, प्रहलाद अग्रवाल, मनोज सुल्तानिया, सौरभ खेतान, शनी बंका, मानस गाडिया, हर्षित भालोटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।