कैंसर व हार्ट अटैक के मरीजों को लाइफ सपोर्ट पर मिलेगा इलाज

Mar 16, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में कैंसर और हार्ट अटैक पीड़ितों के लिए जिला अस्पताल में छह-छह बेड का डे केयर यूनिट बनाया जाएगा। यूनिट में वेंटिलेटर और ईसीजी की सुविधा होगी। मरीजों को प्राथमिक इलाज देने के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहेगी।

कैंसर व हार्ट अटैक के मरीजों को लाइफ सपोर्ट पर मिलेगा इलाज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कैंसर और हार्ट अटैक पीड़ितों को तत्काल इलाज लेने में परेशानी नहीं होगी। इन मरीजों को लाइफ सपोर्ट पर इलाज मिलेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में छह-छह बेड का डे केयर कैंसर और कार्डियोलॉजी यूनिट बनेगा। यूनिट में वेंटिलेटर और ईसीजी सुविधा रहेगी। इतना ही नहीं मरीजों की देखभाल के लिए यूनिट में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। पीड़ित को यूनिट में भर्ती कर देखभाल किया जाएगा।शासन ने कैंसर और हार्ट अटैक पीड़ितों को त्वरित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है।

पुरानी इमरजेंसी में छह बेड का डे केयर कैंसर यूनिट और मेडिकल वार्ड में छह बेड का कार्डियोलॉजी यूनिट संचालित करने के लिए कोशिश तेज कर दी है। यूनिट में कैंसर और हार्ट अटैक पीड़ितों को भर्ती कर देखभाल किया जाएगा। इसके लिए यूनिट में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगेगी।वेंटिलेटर व ईसीजी की मिलेगी सुविधाडे केयर कैंसर यूनिट और कार्डियोलॉजी यूनिट में हर बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही ईसीजी की जांच की भी सुविधा होगी। जरूरत पड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर पर इलाज दिया जाएगा। तकनीशियन यूनिट में पहुंचकर मरीज की ईसीजी जांच कर परिजनों को उपलब्ध कराएंगे।प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित होंगे रेफरकैंसर और हार्ट अटैक से गंभीर मरीजों को यूनिट में भर्ती किया जाएगा। यहां पर मरीज को प्राथमिक इलाज दिया जाएगा। वेंटिलेटर पर प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।विशेषज्ञ डॉक्टर से ले सकेंगे परामर्शडे केयर कैंसर यूनिट और कॉर्डियोलॉजी यूनिट में तैनात डॉक्टर मरीज के इलाज में आ रही दिक्कत का समाधान कराने के लिए ऑनलाइन विशेषज्ञ से मार्गदर्शन ले सकेंगे। इसके लिए कैंसर व कार्डियोलॉजी यूनिट मेडिकल कालेज गोरखपुर और केजीएमयू के डॉक्टर ऑनलाइन मार्गदर्शन देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।छह बेड का डे केयर कैंसर यूनिट और छह बेड का कार्डियोलॉजी यूनिट संचालित करने की कोशिश तेज कर दी गई है। बहुत जल्द यूनिट शुरू हो जाएंगे। लाइफ सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होने से बीमारी से गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज देने में सहूलियत मिलेगी। मरीजों की देखभाल के लिए यूनिट में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस जिला अस्पताल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।