New Buses Launched on Maharajganj-Farenda Route to Ease Commuting महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों की सौगात, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNew Buses Launched on Maharajganj-Farenda Route to Ease Commuting

महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों की सौगात

Maharajganj News - सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। परिवहन व्यवस्था विकास की धुरी है। लंबे समय से बसों की कमी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 25 Aug 2025 12:26 PM
share Share
Follow Us on
महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों की सौगात

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो नई बसों का शुभारंभ किया। बसों को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे इस रूट के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि परिवहन व्यवस्था किसी भी क्षेत्र की प्रगति और सुविधा का आधार होती है। ग्रामीण व शहरी इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें और परिवहन सेवाएं विकास की धुरी साबित होती हैं। लंबे समय से क्षेत्र की जनता को महाराजगंज-फरेंदा मार्ग पर बसों की कमी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। आम नागरिक, छात्र और कामकाजी लोग यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करते थे।

जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए दो नई बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। कहा कि सरकार और परिवहन विभाग मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं कि किसी भी यात्री को आवागमन में कठिनाई न हो। विधायक ने स्टेशन परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, सभासद पप्पू वर्मा, राकेश अग्रहरी, केंद्र प्रभारी रमजान अली, व्यवस्थापन मु. शरीफ, बस स्टेशन इंचार्ज गिरिजेश जायसवाल, संदेश पटेल, संजीव शुक्ला व वीरेंद्र लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।