भारतीय नंबर की कार से सोना सहित संदिग्ध सामान बरामद
Maharajganj News - भारत-नेपाल सीमा सोनौली में नेपाल पुलिस ने एक भारतीय कार को पकड़ा, जिसमें सोना और संदिग्ध वस्तुएं थीं। भैरहवा में जांच के दौरान कार से 101 लोहे के डाई, 1 तोला सोना, और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। बरामद सामानों की कीमत लगभग 80 लाख रुपये नेपाली है।

सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे नेपाल के भैरहवा स्थित अचलपुर में वाहनों की जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने सोनौली सीमा होते हुए नेपाल पहुंची एक भारतीय कार को जांच के दौरान पकड़ लिया। कार से सोना, डाई सहित कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं।डीएसपी भैरहवा कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड संख्या 8 आंचलपुर में भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के नंबर की कार से सोने की कटाई के लिए प्रयुक्त 101 लोहे के डाई आइटमों से युक्त प्लेटेड स्कॉर्पियो, पीतल की शीट का एक रोल, संदिग्ध 28 लाल रंग की वस्तु, 1 तोला सोना, स्टिक फास्ट के 10 टुकड़े और पीतल के डाई नमूनों के 5 पैकेट बरामद किया गया।
मौके से युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद सामानों की कीमत करीब 80 लाख रुपये नेपाली आंकी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


