नेपाल में सट्टेबाजी में 18 भारतीय समेत 20 गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - नेपाल पुलिस ने रुपनदेही में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 18 भारतीय नागरिकों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और चेकबुक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों में यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

नेपाल में सट्टेबाजी में 18 भारतीय समेत 20 गिरफ्तार

सोनौली (महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद नेपाल पुलिस ने रुपनदेही जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 18 भारतीय नागरिकों सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। रुपनदेही के डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि आरोपितों के पास से लैपटॉप, मोबाइल व बड़ी संख्या में चेकबुक बरामद किए गए हैं।पुलिस ने 2 अप्रैल को तिलोत्तमा नगरपालिका-7 में अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के 9 भारतीय नागरिकों को दबोचा। इनके पास से 3 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन व हिसाब-किताब के 5 रजिस्टर मिले। गिरफ्तार आरोपितों में यूपी के बलिया निवासी प्रदीप गुप्ता, सतीश कुमार, अभिषेक ठाकुर, गोण्डा जिले के पवन कुमार, नरसिंह, राम असिस सिंह, बिहार के सिवान जिला निवासी मनु कुमार सोनी, अमर कुमार और बंगाल के सुदीप तो माझी शामिल हैं।दूसरी

कार्रवाई 10 अप्रैल को तिलोत्तमा-15 कोटिहवा में हुई। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें जगदीशपुर के संदीप कुमार, हैदराबाद के एमडी हाकिम, कुशीनगर के सतेन्द्र सिंह, गोरखपुर के श्याम सुंदर, रतनपुर के दीपक पांडेय, गाजीपुर के रियाज अहमद, कानपुर देहात के प्रदीप कुमार और दिल्ली की तन्नु कुमारी व राखी झा शामिल हैं। इनके अलावा नेपाल के रुपनदेही निवासी अक्लेश कुमार यादव और सीमा राना को भी गिरफ्तार किया गया है।...सामान व दस्तावेज बरामदनेपाल पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से भारतीय बैंकों की 23 बंडल चेकबुक, 25 एटीएम कार्ड, 91,725 रुपये नकद, 6 लैपटॉप और 21 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पासपोर्ट, 30 आधार कार्ड, 3 पेन ड्राइव व राउटर भी जब्त किया है। डीएसपी चंद के अनुसार सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।