नेपाल ने सौ की जगह पांच सौ तक के सामान पर दी छूट

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा पार से सौ रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर शुल्क

नेपाल ने सौ की जगह पांच सौ तक के सामान पर दी छूट

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा पार से सौ रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर शुल्क लगाने के नियम में नेपाल सरकार ने ढील दी है। वित्त मंत्रालय ने यात्रियों द्वारा अपने साथ लाई जा सकने वाली वस्तुओं के संबंध में नए नियमों की घोषणा की है, जिसके तहत पहले की सामानों के मूल्य की सीमा बढ़ाकर 500 रुपये नेपाली कर दी गई है। यह भी कहा गया है कि सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले लोगों को हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों के समान सुविधाएं नहीं दी जाती हैं।नेपाल सरकार के राजपत्र में प्रकाशित नोटिस के मुताबिक, 500 रुपये तक की निजी वस्तुएं ले जाने पर सीमा शुल्क प्रमुख उचित कारण बताते हुए उन्हें बिना शुल्क लगाए छोड़ सकते हैं।

हालांकि, भारत में पढ़ाई कर रहे नेपालियों के लिए यह प्रावधान बरकरार रखा गया है कि वे अपने साथ नेपाल लाए किसी भी टैबलेट या लैपटॉप पर कोई शुल्क नहीं लेंगे।सोनौली व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नेपाल सरकार ने सिर्फ झुनझुना दिया है। 500 नेपाली का अर्थ 312 रुपये भारतीय हुआ। नेपाल सरकार के नियमों की वजह से सीमावर्ती भारतीय बाजार चौपट हो जाएंगे और लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार को कम से कम 2000 भारतीय रुपये तक की छूट करनी चाहिए थी।नये नियम का आदेश आ गया है। अब सौ रुपये की जगह पांच सौ रुपये नेपाली तक के सामानों को लाने पर छूट है।हरिहर पोडेल, कस्टम चीफ-बेलहिया नेपाल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।