नेपाल में 5 मार्च को चुनाव, आधी रात बाद सीमा सील
Maharajganj News - नेपाल में 5 मार्च को चुनाव होने हैं, जिसमें नए प्रधानमंत्री का चयन होगा। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रमुख उम्मीदवारों में बालेंद्र शाह, गगन थापा, और केपी शर्मा ओली शामिल हैं। मतदाता 275 सदस्यों के लिए अपने मत का उपयोग करेंगे। सीमा सील करने का निर्णय लिया गया है।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आगामी 5 मार्च को चुनाव है। नेपाल के सात प्रांतों के 77 जिलों में चुनाव बाद नया प्रधानमंत्री मिलेगा। चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है। सोमवार की आधी रात बाद से सीमा 72 घंटों के लिए सील हो गई। नेपाल में प्रधानमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवारों में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह, नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नाम हैं। पिछले साल हुए जेन जी के विरोध प्रदर्शन के बाद अब जो जीतेगा वही नेपाल का 16वां प्रधानमंत्री बनेगा। नेपाल में 1.89 करोड़ मतदाता प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस चुनाव में 165 प्रत्यक्ष रूप से चुनी गई सीटों के परिणाम बैलेट बॉक्स इकट्ठा होने के 24 घंटे के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। 110 आनुपातिक प्रतिनिधित्व सीटों के परिणाम आने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। भारतीय सीमा पर चौकसी नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। एसएसबी और पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उच्चाधिकारी सीमा का जायजा लेकर सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं। रविवार को ही सोनौली में भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में सीमा सील करने पर सहमति बनी। इस दौरान सुरक्षा उपायों पर विस्तार से बातचीत हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



