Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNeighbor s Dispute Escalates to Violence in Maharajganj Video Goes Viral
जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल

जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के पिपरा-परसौनी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की और महिलाओं के साथ बर्बरता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Feb 07, 2026 01:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा-परसौनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पड़ोसी ने घर की चारदीवारी लांघकर घर के अंदर जमकर तांडव मचाया। जमकर मारपीट की। महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में आरोपी जमकर मनमानी करता नजर आ रहा है। इससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी एसओ सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।