ऑपरेशन सिंदूर के तहत एनसीसी ने जगाई देशभक्ति की अलख

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में 7 से 10 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा पर जोर दिया गया। पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को अनुशासित जीवन की प्रेरणा दी।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत एनसीसी ने जगाई देशभक्ति की अलख

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर की ओर से ऑपरेशन सिंदूर अभियान के तहत सात मई से 10 मई तक शहर के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में देशभक्ति, अनुशासन व राष्ट्रसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स द्वारा सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने सेना जीवन के अनुभव साझा किए। कैडेट्स ने उनसे अनुशासन, कठिन परिस्थितियों में कार्यशैली व देशसेवा से जुड़े सवाल पूछे।

पूर्व सैनिकों ने युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने व अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। देशभक्ति व सैन्य जीवन पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के बाद कैडेट्स व अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ, जिसमें राष्ट्रसेवा व युवाओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता व सेवा भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान कैडेट्स मयंक पांडेय, अर्जुन, विनीत कुमार, आकर्ष पटेल, अंकिता चौधरी, खुशबू, लवली, आरशिब, एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों व अधिकारियों सहित आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।