
एनसीसी सेनाओं के लिए तैयार कर रहा युवा शक्ति
Maharajganj News - महराजगंज में परमहंस पाल पीजी कॉलेज में 102 यू पी बटालियन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन कैडेट्स को विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी के महत्व पर जोर दिया, जिसमें अनुशासन, नेतृत्व, और राष्ट्रभक्ति की भावना को विकसित करने की बात कही गई।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली सबयां में 102 यू पी बटालियन गोरखपुर मुख्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन कैडेट्स की सैन्य प्रशिक्षण में शस्त्र, मैप, ड्रिल, फ्लैग एरिया, क्वार्टर गार्ड, स्वास्थ्य शिक्षा, डिजास्टर मैनेजमेंट के महत्व पर सैन्य अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना जगाने वाला राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है। कहा कि सैन्य सेवा के लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक एवं मानसिक सहनशक्ति और देश के प्रति अटूट समर्पण होना चाहिए।

एनसीसी देश की सेनाओं के लिए सबसे विश्वसनीय युवा शक्ति तैयार कर रहा है। सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने दुर्घटना एवं आपातस्थिति में पीड़ित व्यक्ति को त्वरित सीपीआर देकर जान बचाने का प्रशिक्षण दिया। एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार यादव, लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ. अनुपम सहाय, थर्ड अफसर राकेश कुमार साहनी, टीओ वैभव दुबे, टीओ आशीष सिंह ने कैडेट्स को सामाजिक दायित्व के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के नेतृत्व में सूबेदार गुरनाम सिंह ,सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार बंसी और हवलदार भगत सहित जीसीआई सुषमा मिश्रा ने फायरिंग के सही तरीकों का अभ्यास कराया। कैडेटस को मैप रीडिंग और शस्त्र प्रशिक्षण की कक्षाएं हवलदार रामबालक, रवींद्र, रियाज ने दीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




