केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन
बैठकशहर के एक होटल में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने आल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंव ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी दवा व

महराजगंज, निज संवाददाता। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को शहर के एक होटल में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने आल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंव ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन देने के साथ ही उसे सफल बनाने पर जोर दिया।संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि दवा कोई सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं है। बल्कि जनस्वास्थ्य एवं रोगी सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण बिना वैध चिकित्सीय पर्चे के दवाओं की उपलब्धता, एंटीबायोटिक्स का दुरूपयोग, नकली प्रिस्क्रिप्शन, अनुचित भंडारण और एंटी माइक्रोबिलय रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
इसे लेकर केंद्रीय व प्रदेश संगठन ने 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया है। जिला महामंत्री ठाकुर शरद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश संगठन आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया है कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा अपनाई जा रही प्रिडेटोरी प्राइसिंग और कोविड काल से जारी अधिसूचना जीएसआर 220(ई) के दुरूपयोग से देश के 12 लाख 40 हजार दवा व्यापारी एवं वितरक जूझ रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को सफल बनाना होगा। बैठक में संस्था के चेयरमैन कन्हैया प्रसाद टिबड़ेवाल, संगठन मंत्री संजय पांडेय, आलोक त्रिपाठी, संतोष पटेल, मोहित मदन मद्धेशिया, अमरनाथ पटेल, रमेश मद्धेशिया और श्रवण पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


